Search
Close this search box.

अलीनगर में क्राइम सीन री-क्रिएशन के दौरान पुलिस मुठभेड़, घायल अभियुक्त की उपचार के दौरान मौत

चन्दौली ।के अलीनगर थाना क्षेत्र में 11 मई 2026 को क्राइम सीन री-क्रिएशन के दौरान एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में था और मौके पर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया चल रही थी। अचानक अभियुक्त ने पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरी घटना की विधिक प्रक्रिया के तहत जांच कराई जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें