Search
Close this search box.

24 वर्षों बाद पुरानी गड़ई नदी की सफाई शुरू, विधायक रमेश जायसवाल ने कराया शुभारंभ

चन्दौली। /डीडीयू नगर में वर्षों से उपेक्षित पड़ी पुरानी गड़ई नदी की सफाई एवं सिल्ट निकालने के कार्य का शुभारंभ स्थानीय विधायक रमेश जायसवाल ने ग्रामीणों के हाथों कराया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उन्होंने पत्र लिखकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रमुख सचिव सिंचाई को नदी की दयनीय स्थिति से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि पिछले 24 वर्षों से नदी की सफाई नहीं हुई थी और वर्ष 2002 में तत्कालीन सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश सिंह के कार्यकाल में अंतिम बार सफाई कराई गई थी।

विधायक ने कहा कि नदी के तटबंध जर्जर हो चुके हैं और नियमताबाद व चकिया ब्लॉक क्षेत्र में मामूली बारिश में भी तटबंध टूट जाते हैं, जिससे किसानों की खेती योग्य भूमि बाढ़ की चपेट में आ जाती है। नदी से जुड़े लगभग दो दर्जन नाले भी पूरी तरह अवरुद्ध पड़े हैं। मंत्री के निर्देश पर विभागीय सर्वे के बाद अब सफाई कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्य जल्द पूरा होगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी और क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें