Search
Close this search box.

जनगणना स्वगणना अभियान को लेकर शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित

बलिया । जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर में जनगणना कार्य के प्रथम चरण के अंतर्गत आचार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी जनगणना कार्य मंदेश चौरसिया, एडीआईओएस आर. ए. यादव, लेखाकार सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय तथा प्रवीण सिंह उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अनिल कुमार ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण और विकास की आधारभूत प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि “Self Enumeration (स्वगणना)” अभियान के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल⁠� पर जाकर आवश्यक सूचनाएं भरनी होंगी। स्वगणना की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम में मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उपस्थित आचार्यों ने जनगणना अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा मौके पर ही अपनी स्वगणना पूर्ण की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें