Search
Close this search box.

ड्रीम लाइट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया समर डे फनसन, बच्चों ने लगाए आकर्षक स्टॉल

ड्रीम लाइट पब्लिक स्कूल में आज समर डे फनसन का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक कन्हैया लाल गुप्ता, प्रधानाचार्य घनश्याम प्रजापति, डायरेक्टर प्रदीप कुमार गुप्ता सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने-अपने आकर्षक स्टॉल लगाए, जिन्हें देखकर अभिभावक काफी उत्साहित नजर आए। अभिभावकों ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल से खरीदारी भी की और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को व्यापार और आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बच्चों को समझाया गया कि भविष्य में किस प्रकार आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर सफल व्यवसाय किया जा सकता है। समर डे फनसन के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यवहारिक ज्ञान विकसित करने का प्रयास किया गया।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि ड्रीम लाइट पब्लिक स्कूल में प्रत्येक वर्ष समर डे बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में गांव के सम्मानित लोगों की उपस्थिति बच्चों का उत्साह बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। अंत में संस्थापक, डायरेक्टर और प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें