वाराणसी। के चांदपुर चौराहे पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर रोहनिया एसीपी संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले बाइक चालक, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चला रहे लोग तथा बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को रोका गया। पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों का चालान काटते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी।

अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।
अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।





