वाराणसी । जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह ने दीवानी कचहरी परिसर के विस्तार को लेकर शासन-प्रशासन से गंभीर पहल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि लगातार अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन कचहरी परिसर में पर्याप्त स्थान और चैंबर की व्यवस्था नहीं होने से अधिवक्ता भाइयों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
राजीव कुमार सिंह ने सुझाव दिया कि कमिश्नर आवास की लगभग 10 बीघा जमीन, राइफल क्लब और बनारस क्लब जैसी जगहों का उपयोग कचहरी परिसर विस्तार के लिए किया जा सकता है। उनका कहना है कि यदि इन स्थानों को अधिवक्ताओं के हित में उपलब्ध कराया जाए तो नए चैंबर, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कचहरी परिसर को सेंट्रल जेल क्षेत्र में स्थानांतरित करने की चर्चा से अधिवक्ताओं और आम लोगों को परेशानी होगी, क्योंकि वर्तमान कचहरी शहर के बीचोंबीच स्थित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि यह मांग प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath तक पहुंचे तो कचहरी परिसर विस्तार का रास्ता साफ हो सकता है।
अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।






