बलिया । जनपद के ग्राम बरवां निवासी मनोज कुमार शाह को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। यह नियुक्ति गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के निर्देश एवं अनुमोदन पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे द्वारा की गई। पार्टी ने मनोज शाह की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, कार्यकुशलता तथा जनांदोलनों में सक्रिय और जुझारू भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि मनोज शाह जैसे युवा नेता के नेतृत्व से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं का जुड़ाव तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए गोंगपा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। नियुक्ति पर कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनोज शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







