कानपुर । में एक गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही के मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। आरोप है कि ITBP जवान विकास सिंह अपनी माँ को साँस लेने में दिक्कत होने पर इलाज के लिए कृष्णा अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से उनकी माँ का हाथ काट दिया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार लगातार न्याय की गुहार लगाता रहा, मगर तीन दिनों तक FIR दर्ज नहीं होने से आक्रोश बढ़ता गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी पर संवेदनहीन व्यवहार का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायल महिला का कटा हाथ दिखाए जाने के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की।
इससे नाराज़ ITBP जवानों और परिजनों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।









