Search
Close this search box.

हावड़ा में कानून का तमाशा: अपराध के खिलाफ कार्रवाई या मानवाधिकारों का उल्लंघन

पश्चिम बंगाल।के हावड़ा में एक कथित अपराधी को अंडरवियर में सड़कों पर घुमाने की घटना ने कानून व्यवस्था और मानवाधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपी पर वर्ष 2021 में पुलिस पर गोली चलाने और 20 से अधिक बम फेंकने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने उसे इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में सार्वजनिक परेड निकालकर अपराधियों को “कड़ा संदेश” देने की कोशिश की गई।हालांकि अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है, लेकिन किसी भी आरोपी के साथ इस तरह का सार्वजनिक अपमान कानून और संविधान की मर्यादा के खिलाफ माना जाता है।

भारत का कानून अपराधियों को सजा देने का अधिकार केवल न्यायपालिका को देता है, न कि सार्वजनिक प्रदर्शन के जरिए अपमानित करने का। इस तरह की घटनाएं पुलिस की छवि पर भी सवाल खड़े करती हैं। अपराध पर नियंत्रण आवश्यक है, लेकिन कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई लोकतंत्र की असली पहचान होती है।

Leave a Comment

और पढ़ें