Search
Close this search box.

वाराणसी: रोहित राजभर मौत मामले का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वाराणसी। गोमती जोन की डीसीपी ‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित नीतू काद्दयान की सख्त कार्यशैली के चलते सिंधोरा थाना क्षेत्र में रोहित राजभर की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी नीतू काद्दयान मौके पर पहुंची थीं और परिजनों को निष्पक्ष जांच व न्याय का भरोसा दिलाया था। उन्होंने साफ कहा था कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस जांच में सामने आया कि मामला हत्या का नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना का था। पुलिस के अनुसार 5-6 मई की रात बसंतपुर के पास रोहित राजभर की बाइक और धर्मेंद्र राजभर व रामाशीष राजभर की बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई थी। हादसे के बाद दोनों आरोपी डर के कारण मौके से फरार हो गए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

मामले के खुलासे में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी की सक्रिय भूमिका रही। वहीं हेड कांस्टेबल शिवशंकर सिंह चौहान की तत्परता और निगरानी की भी सराहना की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश सरोज, कांस्टेबल धर्मेंद्र रजक और संजय राज ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस त्वरित खुलासे से वाराणसी पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें