Search
Close this search box.

बरेका में डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ का विरोध प्रदर्शन, कर्मचारियों को धरने के लिए किया जागरूक

वाराणसी। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर चल रहे विरोध पखवाड़े (22 मई 2026 से 29 मई 2026) के तहत सोमवार को बरेका में डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने कारखाने के मुख्य द्वार से नारेबाजी करते हुए पूरे परिसर में जागरूकता अभियान चलाया।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने रेलवे में सरेंडर किए जा रहे पदों को रोकने, आउटसोर्सिंग बंद करने, खाली पदों पर शीघ्र भर्ती करने, निजीकरण पर रोक लगाने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत कई प्रमुख मांगों को उठाया।

संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कारखाने में कर्मचारियों के बीच पंपलेट वितरित कर 29 मई 2026 को बरेका कारखाने के पश्चिमी द्वार पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरने में शामिल होने की अपील की।

यह विरोध प्रदर्शन डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश पाण्डेय (विभाग प्रमुख, काशी विभाग भारतीय मजदूर संघ), नवीन सिन्हा (सदस्य कर्मचारी परिषद एवं जिला उपाध्यक्ष बीएमएस), नरेंद्र मिश्र, अखिलेश सिंह, सुकेश सिन्हा, रवि सिंह, सतीश पाठक, हिमांशु रंजन, जय प्रकाश, पवन राय, अश्वनी यादव, अजय सिंह, अखिलेश राय, श्याम मोहन तिवारी, आनंद राय, धर्मेंद्र सिंह, विवेक सिंह, रंग बहादुर यादव, गौरव श्रीवास्तव, मनोज पटेल, विनीत दुबे, अश्वनी सिंह, पंकज पाण्डेय, भारत भूषण ओझा, आशुतोष श्रीवास्तव, नीरज कुमार, परमानंद, दुर्गेश मिश्रा, शैलेश दुबे, रूपेश सिन्हा, रामबली पटेल, राम सिंह, सुरेश सिन्हा, श्रीदेव पाण्डेय, अभिजीत, सुरेश यादव, मनी प्रकाश चंपक और अमरेश सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें