Search
Close this search box.

बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, कोटवां चौकी में हुई शांति समिति की बैठक

लोहता । क्षेत्र में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कोटवां पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोहनिया एसीपी संजीव कुमार शर्मा ने की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसीपी संजीव कुमार शर्मा ने स्पष्ट कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में नहीं की जाएगी तथा खुले स्थानों पर कुर्बानी करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सड़क, चौराहे अथवा सार्वजनिक स्थलों पर नमाज अदा न की जाए। प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएं।उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। शांति व्यवस्था बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में लोहता थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय, कोटवां चौकी प्रभारी ऋतुराज मिश्रा, क्षेत्र के मुस्लिम व हिंदू समाज के संभ्रांत लोग, प्रधान तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी से भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें