एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड पीजीआई द्वारा मिर्जापुर के कोणार्क ग्रैंड होटल में “स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति– नवीनतम तकनीकें : बेहतर परिणाम” विषय पर भव्य सतत चिकित्सीय शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईएमए, आईडीए एवं नीमा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और उन्नत उपचार पद्धतियों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. डॉ. एस. के. सिंह एवं निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल ने किया। वैज्ञानिक सत्र में विभिन्न विशेषज्ञों ने आधुनिक चिकित्सा के नए आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पटेल ने इम्यूनोथेरेपी एवं अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीकों पर प्रकाश डाला। स्पाइन सर्जन डॉ. अमन वर्मा ने रोबोटिक स्पाइन एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी की उपयोगिता बताई। यूरोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत कुमार ने लेजर तकनीक से ब्लडलेस प्रोस्टेट एवं स्टोन सर्जरी की जानकारी साझा की, जबकि कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अकदस मुमताज़ ने ईसीजी के आधारभूत सिद्धांतों की व्यावहारिक प्रस्तुति दी।
अंत में इंटरैक्टिव सत्र में चिकित्सकों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।






