वाराणसी । के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कल्लीपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने क्षेत्र के कुछ लोगों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार बुल्लुर पटेल, सकल नारायण सहित अन्य लोग वर्षों से नवीन परती की सरकारी भूमि पर बाउंड्री और भवन बनाकर कब्जा किए हुए हैं।
राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन और धारा 67 के तहत बेदखली आदेश जारी होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पीड़ित का कहना है कि उसकी आबादी की जमीन को भी कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मोबाइल छीनने की कोशिश और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी तहसील और प्रशासनिक तंत्र में प्रभाव का इस्तेमाल कर दबाव बनाते हैं तथा लगातार रंजिश रखने का प्रयास कर रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।






