Search
Close this search box.

वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने SP कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

बलिया । जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। न्याय न मिलने पर पीड़िता मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे परिजनों के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंची। वहां उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

स्थानीय मीडिया से बातचीत में बिलखती हुई मासूम ने आपबीती सुनाई और बताया कि गांव के ही दो लड़कों ने उसके साथ गलत हरकत (दुष्कर्म का प्रयास) की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के कारण उन्हें मुख्यालय आना पड़ा।

मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की त्वरित जांच शुरू कर दी गई है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें