उत्तर प्रदेश। के ललितपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर सड़क दुर्घटनाओं में बड़े वाहनों को दोषी ठहराया जाता है, लेकिन इस हादसे का वीडियो अलग तस्वीर दिखा रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार बिना सावधानी बरते अचानक हाईवे पार करने की कोशिश करते हैं। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में टिंकू उर्फ दिनेश (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों खेत से अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
यह हादसा इस बात का बड़ा उदाहरण है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती




