Search
Close this search box.

गंगा दशहरा पर महावीर घाट उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं को पिलाया गया शर्बत

बलिया । में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बलिया के महावीर घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और मां गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर भक्तों की भारी भीड़ के बीच धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

गंगा-समग्र के महावीर घाट प्रमुख रविंदर पांडेय ने गंगा दशहरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने लोगों से गंगा की स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी सर्वदमन कुमार उर्फ राजू ने महावीर घाट पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शर्बत और शीतल जल की व्यवस्था की। वहीं समाजसेवी राजेश पटेल ने भृगु मंदिर के पीछे स्नानार्थियों को ठंडा पानी और शर्बत वितरित कर सेवा कार्य किया। श्रद्धालुओं ने समाजसेवियों की इस पहल की सराहना की।

घाट पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें