Search
Close this search box.

महराजगंज में डीजल बिक्री पर सख्ती, आधार जांच के बाद ही मिलेगा ईंधन

उत्तर प्रदेश के जिले में डीजल बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पेट्रोल पंपों पर लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को बताया जा रहा है कि अब किसी भी व्यक्ति को 5 लीटर से अधिक डीजल नहीं दिया जाएगा। साथ ही डीजल खरीदने वालों का आधार कार्ड जांचना भी अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से यह चेतावनी भी दी जा रही है कि यदि डीजल खरीदने वाला किसान नहीं पाया गया या उसके पास खेती की जमीन नहीं मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन दिनों खेतों की सिंचाई का समय होने के कारण किसानों को बड़ी मात्रा में डीजल की जरूरत पड़ रही है। बिजली कटौती और ट्यूबवेल संचालन के चलते किसान डीजल इंजन और पंपसेट का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल पंपों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन का कहना है कि डीजल की कालाबाजारी और अवैध उपयोग रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है, हालांकि किसानों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें