चन्दौली । पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार एक निरीक्षक सहित सात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक शिव शंकर सिंह को पुलिस लाइन से विवेचना सेल अपराध शाखा में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक जय करन सरोज को चौकी कमालपुर थाना धीना में ही समायोजित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अरविंद यादव का स्थानांतरण चौकी कमालपुर थाना धीना से चौकी करजा थाना इलिया कर दिया गया है।
उपनिरीक्षक गंगाधर मौर्य को पुलिस लाइन से थाना सैयदराजा भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक बृज मोहन सिंह को थाना नौगढ़ से थाना मुगलसराय में नई जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक नमो नारायण राय का पूर्व स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें दोबारा पुलिस लाइन भेजा गया है।
थाना मुगलसराय में तैनात उपनिरीक्षक मो. अरशद का तबादला थाना चकरघट्टा किया गया है। उनकी सक्रिय कार्यशैली को लेकर विभाग और स्थानीय क्षेत्र में काफी चर्चा रही है। इसके अलावा उपनिरीक्षक गिरीश बल्लभ शुक्ल को चौकी करजा थाना इलिया से थाना इलिया में समायोजित किया गया है।



