Search
Close this search box.

बनारस होकर जाएगी उधना-भागलपुर ट्रेन, छठ पूजा पर यात्रियों की सहूलियत को चल रही स्पेशल ट्रेन  

Varanasi: छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें कई ट्रेनें बनारस होकर गुजर रही हैं। उधना से भागलपुर के चलने वाली ट्रेन बनारस स्टेशन होकर जाएगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। 

ट्रेन संख्या 09019/09020 उधना-भागलपुर उज्जैन पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उधना से 4 नवंबर और भागलपुर से 6 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन बनारस स्टेशन से होकर जाएगी। 

ट्रेन उधना से सुबह 11.15 बजे चलेगी, दूसरे दिन शाम को 7 बजे बनारस होकर तीसरे दिन सुबह 7 बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर से सुबह 10 बजे छूटेगी। बनारस स्टेशन पर रात 10.05 बजे होकर दूसरे दिन उज्जैन रात 8.30 बजे पहुंचेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें