चन्दौली। /डीडीयू नगर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के डीडीयू मंडल में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंडल के अंतर्गत कई प्रभारी निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के कार्यस्थलों में परिवर्तन करते हुए नए स्थानों पर उनकी तैनाती की गई है। इस तबादला आदेश को लेकर विभाग में व्यापक चर्चा का माहौल है।

जारी आदेश के अनुसार डीडीयू पोस्ट के वर्तमान प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत का स्थानांतरण सोनपुर-हाजीपुर कर दिया गया है। वहीं वर्तमान में झाझा में तैनात प्रभारी निरीक्षक अनिता कुमारी को डीडीयू मंडल पोस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में सासाराम के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार का तबादला हरनौत कर दिया गया है, जबकि राकेश रंजन को सासाराम पोस्ट की कमान सौंपी गई है।रेलवे सुरक्षा बल में समय-समय पर होने वाले तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किए जाते हैं। सरकारी सेवा की प्रकृति ही चलायमान होती है, इसलिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित अवधि के बाद नए कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी निभानी पड़ती है।
इस तबादला सूची में केवल प्रभारी निरीक्षक ही नहीं, बल्कि कई उप निरीक्षकों के कार्यस्थलों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नए पदस्थापनों के बाद संबंधित अधिकारियों ने जल्द ही अपने नए कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय स्तर पर इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।









