चन्दौली । /डीडीयू नगर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस उपलक्ष्य में नियमताबाद उत्तरी मंडल में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महर्षि वेदव्यास मंदिर प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की तथा दर्शन-पूजन और हवन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यशस्वी नेतृत्व की कामना की। विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मोदी जैसा दूरदर्शी और जनहितैषी प्रधानमंत्री देश के इतिहास में विरले ही देखने को मिलता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर पटेल, जिला मंत्री प्रमोद पटेल, मंडल प्रभारी संतोष जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मौर्य, दिलीप सोनकर, मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, गंगाराम साहनी, विवेक सिंह, धीरज, कुंदन सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।









