Search
Close this search box.

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सहतवार पुलिस को मिली सफलता

बलिया । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहतवार पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार थाना सहतवार पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 138/26, धारा 3(5) एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सत्य नारायन प्रसाद पुत्र टुकर प्रसाद निवासी महाधनपुर नई बस्ती, थाना सहतवार, जनपद बलिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक दिनेश विश्वकर्मा ने पुलिस टीम के साथ की।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश विश्वकर्मा, आरक्षी बिरु कुमार तथा आरक्षी अभय सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें