Search
Close this search box.

गाजीपुर संदिग्ध परिस्थिति विवाहिता कि मौत पिता ने लगाया हत्या करने का आरोप

गाजीपुर । जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के महेशपुर प्रथम गांव में विवाहिता शब्बा परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मृतका के पिता अब्दुल कैश खान ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर की, लेकिन नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय शब्बा परवीन का निकाह लगभग आठ वर्ष पूर्व महेशपुर प्रथम निवासी मकसूद उर्फ बाबर खां के साथ हुआ था। दंपति के दो पुत्र हैं। मृतका के पिता, जो दिलदारनगर क्षेत्र के पलियां चुटहां गांव के निवासी हैं, का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।

उनका कहना है कि अंततः ससुराल के लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों द्वारा 6 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मृतका की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, उसके दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें