गाजीपुर । पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों, व्यापार मंडल के सदस्यों, प्रमुख व्यापारियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर होने वाली आपराधिक घटनाओं तथा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

क्षेत्राधिकारी नगर ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आग्रह किया। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। बैठक में पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।


अधिकारियों ने व्यापारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की। बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, व्यापारियों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा सुरक्षित व्यापारिक वातावरण तैयार करना रहा।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
उमेश यादव गाजीपुर।






