Search
Close this search box.

संतनगर थाने से 200 मीटर दूर चोरी से हड़कंप, 20 हजार नकद और 2 लाख के जेवर गायब

मिर्जापुर । जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र के सहरसा गांव में बुधवार रात कथित चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वारदात थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित कियामत अली के मुताबिक, रात करीब 12 बजे चोर घर के पीछे बांस की सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर घुसे और कमरे की सिटकनी तोड़कर बक्से व अटैची खंगाल दी। आरोप है कि चोर 20 हजार रुपये नकद और सोने का मंगलसूत्र, मांगटीका, क्लिप समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए।

सुबह घर में सामान बिखरा मिला और कुछ दूरी पर टूटे बक्से बरामद हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

हालांकि, ग्रामीणों ने घटना पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कियामत अली कर्ज में डूबे हैं और कर्ज से बचने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ी गई है।

ग्रामीणों के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। अब पुलिस जांच से ही स्पष्ट होगा कि यह वास्तविक चोरी है या फिर किसी साजिश का हिस्सा।

Leave a Comment

और पढ़ें