चमोली टनल हादसे के बाद लापता मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। टनल के भीतर दलदल जैसी स्थिति बनने से राहत एवं बचाव कार्य में टीमों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
हालात को देखते हुए SDRF ने नीले ड्रमों को आपस में जोड़कर एक अस्थायी नाव तैयार की है। इसके सहारे रेस्क्यू टीम टनल के अंदर पहुंचकर लापता मजदूरों की तलाश कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्थिति का जायजा लेने चमोली पहुंच रहे हैं।








