Varanasi: काशी में छठ पूजा की रौनक रही। गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्थावान गंगा किनारे घाटों पर पहुंचे। इस दौरान छठ मैया के गीत गूंजते रहे। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहे। आस्था और संस्कृति का संगम देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे तक सूर्यदेव और छठी मैया की कठिन साधना कर लोकमंगल की कामना की।




















