Search
Close this search box.

वाराणसी में बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन सब इंस्पेक्टर सहित कई चौकी प्रभारी बदले गए, जानिये कौन कहाँ गया

Varanasi: वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के काशी जोन के आधा दर्जन चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है। चौकी में जमे उपनिरीक्षकों को थानों में तैनाती दी गई है। वहीं थानों में अच्छा काम करने वाले उपनिरीक्षकों को चौकी की कमान सौंपी गई है। इससे कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद है। 

चौकी प्रभारी मच्छोदरी उपनिरीक्षक विजय सिंह को थाना दशाश्वमेध भेजा गया है। वहीं दशाश्वमेध थाने में तैनात उपनिरीक्षक विकास मिश्रा को मच्छोदरी चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इसी तरह चौकी प्रभारी लाटभैरव शुभेंदु दीक्षित का तबादला चौकी प्रभारी नाटी इमली के पद पर किया गया है। चेतगंज थाना में तैनात पार्थ तिवारी को चौकी प्रभारी लाटभैरव बनाया गया है। 

गायघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह को लंका थाना भेजा गया है। वहीं लंका थाना में तैनात एसआई प्रशांत गुप्ता को गायघाट चौकी प्रभारी बनाया गया है। अपराध नियंत्रण में फिसड्डी और लापरवाही पर कई थाना प्रभारियों पर गाज गिरने के बाद आधा दर्जन उपनिरीक्षकों के तबादले से महकमे में खलबली मची है।

Leave a Comment

और पढ़ें