Search
Close this search box.

खजूर गांव में 43 लाख की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र का विधायक रमेश जायसवाल ने किया लोकार्पण

मुगलसराय । 15 जुलाई को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने खजूर गांव में 43 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का ग्रामीणों के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। अब इन्हें आयुष आरोग्य मंदिर के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अपने गांव में ही बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने बताया कि यह केंद्र लगभग 3,000 से 5,000 की आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। यहां टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा बच्चों का नियमित टीकाकरण कराया जाएगा। बुखार, दस्त, सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों का उपचार और आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों की जांच की सुविधा भी मिलेगी। आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ भी ग्रामीणों को उपलब्ध रहेगा।

लोकार्पण समारोह में मुख्य चिकित्साधिकारी पारितोष मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, गंगाराम साहनी, आशीष पटेल, संतोष कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, गोपाल मौर्य, मृदुल कांत पुष्कर, आनंद चौहान, जगदीश चौहान, शंकर पटेल, सुभाष गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें