Search
Close this search box.

मुगलसराय में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप

चन्दौली । जनपद में मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) चंदौली के नेतृत्व एवं निर्देशन में विभागीय टीम ने मुगलसराय स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट पर औचक छापेमारी की।

टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और आवश्यक मानकों की जांच की। विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें