Search
Close this search box.

डीडीयू जंक्शन के विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर डीआरएम ने किया निरीक्षण

चन्दौली । 15 जुलाई 2026 मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के समीप स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड तथा स्टेशन के दक्षिणी और मुख्य उत्तरी सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लोको शेड के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने वहां उपलब्ध सुविधाओं, अनुरक्षण कार्यों और विभिन्न उपकरणों के तकनीकी पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इसके बाद डीआरएम ने डीडीयू जंक्शन के दक्षिणी एवं मुख्य उत्तरी सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री सुविधाओं और विकास की संभावनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित रेल भूमि क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, यात्रियों एवं वाहनों की आवाजाही तथा जीटी रोड से दोनों प्रवेश मार्गों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधा, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। डीआरएम ने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें