Search
Close this search box.

डीआरएम आशीष जैन ने इंदारा–फेफना रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, संरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत पालन के निर्देश

वाराणसी । रेल संरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन, तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ इंदारा–फेफना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे संरक्षा, परिचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का व्यापक जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान किमी 44/12 पर स्थित समपार संख्या 27 (स्पेशल) एवं सिग्नलिंग उपकरणों का निरीक्षण किया गया। गेटमैन नन्दलाल यादव के संरक्षा संबंधी ज्ञान और कार्यप्रणाली का परीक्षण कर उनके कार्य की सराहना की गई। डीआरएम ने सभी कर्मचारियों को संरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने और पूरी सतर्कता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए।

किमी 38/30 पर ओएचई मास्ट में स्थापित ऑटो टेंशनिंग डिवाइस (ATD) के रेल लेवल, इम्प्लांटेशन, स्टैगर, फ्री मूवमेंट और तापमान सहित तकनीकी मानकों की जांच की गई।

डीआरएम ने रतनपुरा, रसड़ा और चिलकहर स्टेशनों का निरीक्षण कर पैनल रूम, रिले रूम, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। रसड़ा स्टेशन पर आरक्षित टिकट काउंटर का निर्माण शीघ्र पूरा कराने, खान-पान स्टॉलों पर रेट लिस्ट लगाने और छतों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। रसड़ा–चिलकहर के बीच 7A लिमिटेड हाइट सबवे की जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल परिचालन और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें