Search
Close this search box.

विश्व सुंदरी पुल के नीचे पुलिस मुठभेड़, शातिर गोतस्कर एजाज गोली लगने से गिरफ्तार

वाराणसी । जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र में विश्व सुंदरी पुल के नीचे फायरिंग कर भाग रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी एजाज गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी शातिर गोतस्कर है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया गया कि एजाज पहले भी 6-7 बार जेल जा चुका है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें