Search
Close this search box.

श्रावण मास पर बीकेटी एडीओ (पंचायत) को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने दी शुभकामनाएं, स्वच्छता व विकास कार्यों की सराहना

लखनऊ। श्रावण मास के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बीकेटी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवराज कुमार ने कहा कि श्रावण का महीना सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से अधिकारी सहित पूरे पंचायत परिवार के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन तथा विकास कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की।

शिवराज कुमार ने कहा कि बीकेटी ब्लॉक में स्वच्छता अभियान, ग्रामीण सफाई व्यवस्था, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने में सहायक विकास अधिकारी का मार्गदर्शन और सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और सफाई कर्मचारी मिलकर गांवों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवराज कुमार, ब्लॉक मंत्री शशिकांत, शिवप्रकाश, कमलजीत, अमरेन्द्र कुमार, अनूप यादव, आनंद मौर्य सहित संघ के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें