Search
Close this search box.

डीडीयू मंडल में 33 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को 16.47 करोड़ रुपये का समापक भुगतान

चन्दौली। पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल में जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों के सम्मान में सामुदायिक भवन, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में समापक भुगतान समारोह आयोजित किया गया। कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप ने मुख्य अतिथि के रूप में 33 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उनके सेवा अभिलेखों के साथ विभिन्न मदों में देय कुल 16 करोड़ 47 लाख 14 हजार 171 रुपये का समापक भुगतान प्रदान किया।

समारोह की शुरुआत सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वागत से हुई। इस दौरान समापक भुगतान की प्रक्रिया तथा विभिन्न देयकों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञ अधिकारियों ने पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं, वित्तीय प्रबंधन, बीमा, डिजिटल सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकें।

कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न शाखाधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधि, सेवानिवृत्त रेलकर्मी तथा उनके परिजन मौजूद रहे। समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें