चन्दौली। /दुल्हीपुर युरेका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मुगलसराय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त भारतीय सेना के सूबेदार गामा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शेष रघुवंश राम उर्फ मणि जी के पुत्र एवं पत्रकार संजय शर्मा, समाजसेवी चंदन पटेल तथा पत्रकार शाकिर अंसारी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजन का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. दानिश परवेज ने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है। उन्हें शिक्षित, संस्कारित, अनुशासित एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

प्रधानाचार्या रज़िया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और जय हिंद के उद्घोष के साथ हुआ।








