बलिया । क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्थानीय विकास खंड, थाना, बैंक, विद्यालयों, पंचायत भवनों, रामलीला कमेटी सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

जेबी इंटर कॉलेज में प्रबंधक श्रीमती शीला सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश उपाध्याय सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। देश की एकता, अखंडता और प्रगति बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी से राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।








