वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के मंडलीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय एवं विभाग प्रमुख राकेश पांडेय भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में NPS/UPS के विरोध में पुरानी पेंशन के समर्थन में बाइक रैली निकाली। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, SC/ST एसोसिएशन, OBC एसोशिएसन एवं AISMA संगठन साथ दिखे।

रैली सुबह 10:00 बजे बनारस रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 01 के मेन गेट से कोचिंग डिपो होते हुए वाराणसी कैंट होते हुए मंडलीय चिकित्सालय लहरतारा से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी तक एक विशाल “बाइक रैली”निकली गई तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर गेट मीटिंग का आयोजन भव्य आयोजन किया गया।
इस विशाल बाइक रैली में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी एसोसिएशन पूर्वोत्तर रेलवे के महामंत्री के राम आसरे यादव जी,विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के महामंत्री बजरंगी दुबे जी, विशेश्वर राय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, राम कृष्ण गुप्ता संभाग प्रमुख, मंडलीय अध्यक्ष ओबीसी बी एन यादव, मंडलीय मंत्री एससी/एसटी एसोसिएशन प्रमोद जी।

अध्यक्ष डुंगडुंग जी,फूलदेव भगत जी, जोनल अध्यक्ष ओबीसी राम हरख यादव जी, मंडल मंत्री AISMA सर्वेश मौर्य जी, कृष्ण मोहन तिवारी, नवीन सिन्हा, डी के शर्मा जी, आशुतोष दुबे, प्रवीण राय, राजीव सिंह, पी के सिंह, वरुण राय, यशवंत यादव, अखिलेश राय के साथ अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता इस बाइक रैली में सम्मिलित हुए।
इस विशाल रैली की अध्यक्षता सर्वेश पाण्डेय मंडलीय अध्यक्ष,संचालन विकाश केसरी संगठन मंत्री तथा धन्यवाद ज्ञापन हरिनारायण शर्मा मंडल मंत्री पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने किया ।









