Search
Close this search box.

गाजीपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वालों का पर्दाफाश, पांच महिलाओं समेत आठ लोग गिरफ्तार

गाजीपुर: करीमुद्दीनपुर थाने के अंतर्गत शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पांच महिलाएं वह तीन पुरुष शामिल है। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के अनुसार सभी ठग रूपेश शाक्य के फर्जी रिश्तेदार बनकर आधार कार्ड संशोधन करा कर फर्जी तरीके से लड़की पक्ष बने। इसके बाद पहले 3 ग्राम सोना, 82000 कपड़े और ₹100000 नगद हड़प लिया।

पीड़ितों के अनुसार कुसुम (दुल्हन) कृष्णकांत राम पिता करण कुमार, भाई भीमराम, भाई रंजन, बहन सोनी, बहन गीता देवी, चाचा एवं इंदु देवी चाचा ने धोखाधड़ी से पूरा माल हड़प लिया। जिसमें मुखबिर के द्वारा सूचना मिलने पर करीमुद्दीनपुर थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालमुकुंद दुबे निरीक्षक और उनकी टीम ने गिरोह से जुड़े सारे लोगों को मौके पर ही पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि इससे पहले हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई जगहों पर ठगी कर चुके है। फर्जीवाड़ा करने वालों के पास से पुलिस ने पांच कीपैड मोबाइल, तीन एंड्राइड मोबाइल बरामद किया।

Leave a Comment

और पढ़ें