Search
Close this search box.

वाराणसी सिगरा स्टेडियम में मार्निंग वॉक के लिए बनेगा कार्ड, दने होंगे पैसे 

वाराणसी: सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में मार्निगं वॉक के लिए अब लोगों को पैसे खर्च करने होंगे। उनका बाकयदा कार्ड बनेगा। वहीं हर महीने निर्धारित धनराशि की भुगतान करना होगा। इसके बाद मार्निंग वॉक की अनुमति दी जाएगी। खिलाड़ियों और वॉकर्स के लिए कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

इवनिंग और मॉर्निंग वॉकर्स का कार्ड सात दिसंबर से बनना शुरू होगा, जिसके लिए आवेदन पत्र छह दिसंबर से उपलब्ध होंगे। इच्छुक लोग वैध प्रमाणपत्रों और फोटो के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। अंडर-18 आयु वर्ग के लिए वार्षिक शुल्क ₹200 और 18 वर्ष से अधिक के लिए ₹300 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

खेलों की गतिविधियां तेज
खिलाड़ियों के पहचान पत्र बनने का काम तेजी से हो रहा है। अब तक तीन खेलों के 150 से अधिक खिलाड़ियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। स्टेडियम में कुश्ती, तैराकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, टेबल टेनिस, और मुक्केबाजी जैसे इंडोर खेलों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। खिलाड़ियों को अब शहर के बीचों-बीच आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेडियम में अभ्यास करने का मौका मिल रहा है।

आउटडोर खेलों की सुविधा
आउटडोर में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, और टेनिस जैसे खेलों की सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ी मंतोष ने बताया कि इस स्टेडियम के बनने से उनका काफी समय बच रहा है, जिसे वे अपने खेल में सुधार के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

वॉकर्स के लिए खास व्यवस्था
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि सात दिसंबर से वॉकिंग ट्रैक और ओपन जिम की सुविधाओं के साथ वॉकर्स की एंट्री शुरू होगी। स्टेडियम के पुनर्निर्माण और प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद खेल और फिटनेस गतिविधियां गति पकड़ चुकी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें