बलिया । के रसड़ा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर संवरा गोपालपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप कुमार ने बाबा साहब के जीवन और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने देश को एक मजबूत संविधान प्रदान किया और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ऐसा धन है, जिसे कोई बांट नहीं सकता, इसलिए हर व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए।
जिला महासचिव अंजनी कुमार तिवारी ने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी दिनों में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार राव, संत प्रकाश सिंह, कमलेश वर्मा, अनमोल तिवारी सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।









