बलिया। जनपद में मोबाइल गुमशुदगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांसडीह रोड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक का मोबाइल फोन बाजार या अन्य स्थान पर जाते समय कहीं गुम हो गया था। इस संबंध में आवेदक द्वारा मोबाइल गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई, जिसके बाद थाना बांसडीह रोड पुलिस ने CEIR पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
दिनांक 14 अप्रैल 2026 को थाना दोकटी पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैकिंग कर गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद किया गया। बरामद मोबाइल Redmi 9 Prime को नियमानुसार उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया, जिससे आवेदक ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार एवं सहायक उपनिरीक्षक वीरकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।









