बहराइच । पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौमांस तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सितारा उर्फ सुगरी (27) और नौशाद अली (48) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों नेपाल से अवैध रूप से गौमांस लाकर बहराइच शहर में उसकी सप्लाई करते थे।
पुलिस जांच के अनुसार 29 मार्च 2026 को आरोपियों द्वारा किराये पर लिए गए एक कमरे से संदिग्ध मांस बरामद किया गया था। बरामद मांस को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जहां जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि गौवंश के मांस के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता से संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह यादव।









