Search
Close this search box.

अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को होटल में हाउस अरेस्ट, कांग्रेस का योगी सरकार पर तीखा हमला

अयोध्या । में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय को होटल पदम श्री पैलेस में पुलिस द्वारा कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने इसे योगी सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार राम मंदिर में दर्शन करने वालों पर भी नियंत्रण करना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राम मंदिर में केवल “चोरों और डकैतों” को ही जाने का अधिकार है।

अंशू अवस्थी ने आरोप लगाया कि रामलला के चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों का सच सामने न आए, इसलिए सरकार विपक्षी नेताओं को रोक रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ से जुड़े लोग कथित चढ़ावा चोरी में शामिल हैं और इसी वजह से सरकार डरकर कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि अजय राय 30 जून को पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करने वाले थे, जिसके लिए वह एक दिन पहले अयोध्या पहुंचे थे।

कांग्रेस ने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की है कि आखिर प्रदेश अध्यक्ष को होटल में हाउस अरेस्ट क्यों किया गया। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार वर्षों से मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर पर्दा डाल रही है और अब विपक्ष की आवाज दबाकर सच छिपाने का प्रयास कर रही है।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें