Search
Close this search box.

फ्री में बिरयानी मांगने का आरोप, होटल मालिक ने बनाया वीडियो

महराजगंज । में डायल 112 पीआरवी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर होटल में फ्री में बिरयानी खाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी होटल पहुंचे और बिरयानी खाने के बाद बिना भुगतान किए जाने लगे। जब होटल मालिक ने पैसे मांगे और कहा, “साहब बिरयानी खाए हो तो पैसा तो देने पड़ेगा,” तो कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने उसे खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी।

होटल मालिक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें