लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav के अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने संबंधी बयान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलवाई, वह आज अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात कर रही है।
सीएम योगी ने कहा कि आज जब अयोध्या त्रेतायुग की याद दिला रही है, तब सपा को भी उसकी महत्ता समझ आने लगी है। उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह खुद को धार्मिक साबित करना चाहते हैं, तो मथुरा-वृंदावन और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के मुद्दे पर भी खुलकर अपनी राय रखें।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा के पास प्रदेश के विकास और अयोध्या, मथुरा तथा काशी की पहचान को लेकर कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है और वह केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती है।










