Search
Close this search box.

गाजीपुर के धोबिया घाट और खिड़की घाट के विकास की उठी मांग, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र

गाजीपुर । नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत स्थित धोबिया घाट एवं खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण को लेकर राज्यसभा सांसद Dr. Sangeeta Balwant ने उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में कहा कि दोनों घाट धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान, पूजा-पाठ और दाह संस्कार के लिए पहुंचते हैं।

दाह संस्कार के बाद हजारों लोग इन घाटों पर स्नान करते हैं, जिससे इनकी उपयोगिता और बढ़ जाती है।सांसद ने बताया कि वर्तमान समय में घाटों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। बरसात और अन्य मौसमों में फिसलन, गंदगी और अव्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि घाटों का पक्कीकरण एवं सुंदरीकरण कराए जाने से लोगों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।डॉ. संगीता बलवंत ने जल शक्ति मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए इन दोनों घाटों के विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घाटों के सुंदरीकरण से धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नगर क्षेत्र की स्वच्छता व सौंदर्यीकरण में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

सांसद की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि घाटों का विकास होता है तो श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और गाजीपुर के धार्मिक महत्व को नई पहचान मिलेगी।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें