वाराणसी। में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में रविवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने दो महत्वपूर्ण सीवर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में शहर के विकास अभियान को आगे बढ़ाते हुए वार्ड संख्या 58 खजुरी स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में 40.84 लाख रुपये की लागत से 360 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जल निकासी और सीवर जाम की समस्या से राहत मिलेगी।इसके अलावा वार्ड संख्या 09 में कादम्बिनी लॉन के पास गेल द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन की मरम्मत के लिए 89.61 लाख रुपये की लागत वाली परियोजना का भी शिलान्यास किया गया।

यह कार्य ट्रेंचलेस तकनीक से कराया जाएगा, जिससे बिना सड़क खोदे सीवर लाइन की मरम्मत संभव होगी और आमजन को यातायात बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।








