Search
Close this search box.

गाजीपुर में पंचायत चुनाव से पहले जिला पंचायत प्रत्याशी दीपक राजभर की गोली मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]

गाजीपुर। जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में रविवार देर शाम एक खौफनाक घटना हुई, जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी 30 वर्षीय दीपक राजभर (पुत्र रामअवतार) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक राजभर अपने घर से बेलसड़ी बाजार जा रहे थे। इसी बीच गांव स्थित देवी माता स्थल पर बदमाश ने असलहे से उनकी सीने में गोली मारी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह पता चला कि हत्या से पहले दीपक और आरोपित आपस में बातचीत कर रहे थे और संभवतः शराब पी रहे थे। मौके से शराब की बोतल, पानी की बोतल और नमकीन बरामद हुए हैं।

गांववासियों और पुलिस के अनुसार घटना का कारण नशे में उत्पन्न विवाद हो सकता है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हत्या में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है।

घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन ने पुलिस को शव सौंप दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक दीपक राजभर दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दीपक आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, जिससे हत्या में चुनावी रंजिश के पहलू को भी गंभीरता से देखा जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें